![]()
बठिंडा-गोनियाना रोड पर स्थित सुच्चा सिंह नगर में झाड़ियों के बीच से एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य संदीप गिल और थाना थर्मल की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पुत्र डोगर सिंह के रूप में हुई है। वह पिछले तीन दिन यानी 12 सितंबर से अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। सूचना मिलने पर मृतक के परिवारजन भी मौके पर पहुंच गए थे। सहारा टीम ने परिजनों की मौजूदगी में शव को चादर में लपेटकर पोस्टमार्टम और पहचान के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। परिजनों ने नहीं जताया किसी पर शक थाना थर्मल के एसएचओ हरजोत सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक गुरप्रीत सिंह शादीशुदा था और उसका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था। परिवार ने पुलिस को बताया कि वे पिछले तीन दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे। प्रारंभिक तौर पर परिवार का मानना है कि सुनसान जगह पर अचानक गिरने या किसी अन्य कारण से उसकी मौत हुई होगी। परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर किसी तरह का शक नहीं जताया है और न ही इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
बठिंडा में झाड़ियों से मिली नवयुवक की गली हुई लाश:तीन दिन पहले अचानक घर सो हो गया था लापता, पत्नी से हो चुका था तलाक
