![]()
बठिंडा जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों संदिग्ध परिस्थितियों मौत होने के मामले सामने आए है। पहला मामले में तलवंडी साबो के गांव लहरी के स रजवाहे से तीन दिन से लापता 22 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। जिसके शव शरीर के कई हिस्सों, खासकर बाजुओं को कुत्तों ने नोंच रखा था।वहीं, दूसरा मामले में गांव धन सिंह खाना में 20-22 वर्षीय युवक का शव उसके घर से मिला था, लेकिन परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करवांए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जिसके चलते दोनों मामलों में मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन संबंधित थानों की पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे के आदि थे, लेकिन पुलिस ने उनकी मौत का कारण नशा नहीं बताया है। रजवाहे में मिला टीटू का शव
तलवंडी साबो के नजदीकी गांव लहरी में शुक्रवार को रजवाहे में युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान गांव नंगला निवासी 22 वर्षीय टीटू के रूप में हुई। वह करीब तीन दिनों से लापता था। परिजनों ने सींगों चौकी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और इश्तिहार भी जारी किया गया था। पुलिस के अनुसार, शव की हालत खराब थी। शरीर के कई हिस्सों, खासकर बाजुओं को कुत्तों ने नोंच रखा था। युवक की मौत दो-तीन दिन पहले होने की संभावना सींगों चौकी प्रभारी रवनीत के मुताबिक, प्रथम दृष्टया युवक की मौत दो-तीन दिन पहले होने की संभावना है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। टीटू के कथित तौर पर चिट्टे का आदी होने की बात भी सामने आई है, लेकिन पुलिस ने मौत को नशे से जोड़कर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस यह पता लगा रही है कि युवक रजवाहे तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। घर में मिला हैप्पी सिंह का शव
दूसरी घटना गांव धन सिंह खाना की है। यहां हैप्पी सिंह पुत्र कावेल सिंह का शव उसके घर में मिला। उसकी उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई गई है। प्रारंभिक जानकारी में उसके नशे का आदी होने की बात सामने आई है, लेकिन परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम करवाएं गांव के श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसके सही कारणों का पता नहीं चल पाया है और नहीं पुलिस को कोई सूचना दी गई है।
Source link
बठिंडा में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों मौत:जिले के अलग-अलग जगहों से लापता टीटू का रजवाहे में शव मिला, धन सिंह खाना में हैप्पी का घर से शव बरामद
