![]()
बठिंडा में शनिवार, 19 सितंबर से शहर की सफाई व्यवस्था और सीवरेज सिस्टम पूरी तरह चरमरा सकता है। सफाई सेवक यूनियन और सीवरेज वर्कर यूनियन ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों ने इस संबंध में शुक्रवार को नगर निगम कमिश्नर को आधिकारिक नोटिस सौंप दिया है। पंजाब सरकार द्वारा आउटसोर्स सफाई सेवकों और सीवरमैनों को इनसोर्स करने की मंजूरी दिए जाने के बावजूद बठिंडा निगम द्वारा जनरल हाउस में प्रस्ताव पास नहीं किए जाने पर विरोध जताया है। यूनियन का आरोप है कि पंजाब के कई अन्य शहरों में निगमों ने प्रस्ताव पास करके सरकार को भेज दिए हैं, लेकिन बठिंडा निगम प्रशासन लगातार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रहा है। सरकार के फैसले की अनदेखी
सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान विनोद कुमार माली व सीवरेज वर्कर यूनियन के प्रधान रवि चावरिया ने बताया कि सरकार की तरफ से आउटसोर्स सफाई सेवकों और सीवरमैनों को इनसोर्स करने को हरी झंडी के बाद भी नगर निगम हाउस की बैठक में इनसोर्सिंग का एजेंडा लाकर पास नहीं किया जा रहा है जबकि दूसरे जिलों में कर्मचारियों के हित में प्रस्ताव पास कर चंडीगढ़ भेजे जा चुके हैं, जबकि बठिंडा में कोई सुनवाई नहीं हुई। कर्मचारियों में पाया जा रहा है रोष
पदाधिकरियों ने बताया कि नगर निगम बठिंडा के मेयर व निगम कमिश्नर की तरफ से उनकी हकी मांगों संबंधी प्रस्ताव पारित ना किए जाने के चलते सभी कर्मचारियों में रोष पाया जा रहा है। इसके चलते शुक्रवार को दोनों यूनियनों ने सांझे तौर पर बैठक कर शनिवार से बेमियादी इमरजेंसी हड़ताल करने का फैसला किया है। फिर से बिगड़ेगी शहर की सफाई व्यवस्था
यूनियन ने चेतावनी दी है कि जब तक निगम हाउस उनका प्रस्ताव पास कर सरकार को नहीं भेजा जाता, तब तक दोनों यूनियनों के कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे। वहीं इस इमरजेंसी हड़ताल से शहर की सड़कों पर कचरे के ढेर लगने और सीवरेज ओवरफ्लो होने की गंभीर समस्या खड़ी होने की आशंका है।
Source link
बठिंडा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल कल:इनसोर्सिंग का प्रस्ताव पास नहीं होने पर जताया विरोध; सफाई व्यवस्था होगी ठप
