Headlines

बरगी बांध के 17 गेट खुले:नर्मदा का जलस्तर 7-8 फीट बढ़ा, झांसीघाट पुल पर चढ़ा पानी




बरगी बांध के 17 गेट खुलने के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसका असर तटवर्ती इलाकों में दिख रहा है। रविवार को नर्मदा का जलस्तर 7 से 8 फीट तक बढ़ गया। बढ़ते पानी के कारण नरसिंहपुर-जबलपुर मार्ग पर स्थित झांसीघाट पुल पर नर्मदा का पानी चढ़ गया। इसके बाद सुरक्षा को देखते हुए पुल से आवागमन बंद कर दिया गया है। पुल पर पानी आने से नरसिंहपुर और जबलपुर के बीच यातायात पर असर पड़ा है। प्रशासन ने लोगों से झांसीघाट पुल की ओर न जाने की अपील की है। नर्मदा के किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। प्रशासन जलस्तर और हालात पर लगातार नजर रख रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *