Headlines

बरनाला के गुरदीप सिंह बाठ वारिस पंजाब दे में शामिल:नशे के खिलाफ लड़ाई का किया ऐलान; 2024 उपचुनाव में हासिल किए थे 18 हजार वोट




बरनाला के प्रमुख नेता गुरदीप सिंह बाठ ने शिरोमणि अकाली दल (वारिस पंजाब दे) का दामन थाम लिया है। खडूर साहिब से सांसद भाई अमृतपाल सिंह के पिता जत्थेदार तरसेम सिंह ने उन्हें सिरोपा देकर पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल करवाया। बाठ के पार्टी में शामिल होने से बरनाला और मालवा क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा शुरू हो गई है। गुरदीप सिंह बाठ को बरनाला में सत्तापक्ष के खिलाफ मुखर विपक्षी आवाज के तौर पर देखा जाता है। वे जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साधते रहे हैं। उन्हें संगरूर सांसद और आम आदमी पार्टी नेता गुरमीत सिंह मीत हेयर का राजनीतिक विरोधी भी माना जाता है। गुरदीप सिंह बाठ ने पंजाब में नशे के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया पार्टी में शामिल होने के बाद बाठ ने पंजाब में बढ़ रहे नशे के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का ऐलान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक ढिलाई और सरकार की गलत नीतियों के कारण पंजाब की युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है। उन्होंने नशा तस्करों और सत्ता की कथित धक्केशाही के खिलाफ जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ने की बात कही। बाठ 2024 के बरनाला विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे थे। उन्होंने करीब 18 हजार वोट हासिल कर मजबूत जनाधार का प्रदर्शन किया था। उनके इस प्रदर्शन के बाद बरनाला की राजनीति में उनकी भूमिका और प्रभाव को लेकर चर्चा तेज हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *