![]()
लुधियाना के दुगरी इलाके में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि महिला और उसके दूसरे बच्चे की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला पिछले कुछ समय से अपने ससुराल वालों से परेशान चल रही थी और इसी विवाद के चलते वह अपने मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि आज दोपहर महिला का देवर अपने कुछ दोस्तों के साथ उसके मायके पहुंचा और उसे जमकर धमकाया। देवर की इन धमकियों और मानसिक दबाव से महिला इस कदर टूट गई कि उसने यह खौफनाक कदम उठाने का मन बना लिया। वह अपने दोनों बच्चों को लेकर दुगरी नहर पर पहुंची और उनके साथ नहर में छलांग लगा दी। मां अनमोल और 3 साल का बेटा अभी गंभीर है, जबकि 5 साल की बेटी अनन्या की मौत हो गई। खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…
Source link
लुधियाना में 2 बच्चों को लेकर मां नहर में कूदी:5 साल की बेटी की मौत, 3 साल का बेटा समेत महिला की हालत गंभीर
