![]()
बरनाला के धनौला थाने में पूर्व सरपंच के बेटे जोवनप्रीत सिंह ने कीटनाशक दवा निगल ली। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत बरनाला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें जोवनप्रीत स्प्रे पीता दिख रहा है। जोवनप्रीत का कहना है कि करीब 15 दिन पहले शॉर्ट सर्किट से उसकी कार में आग लग गई थी। बीमा क्लेम के लिए उसे पुलिस की रोजनामचा रिपोर्ट (डीडीआर) चाहिए थी। उसका आरोप है कि वह पिछले एक हफ्ते से धनौला थाने के चक्कर लगा रहा था, लेकिन पुलिसकर्मी उसकी डीडीआर दर्ज नहीं कर रहे थे। पुलिस के टालमटोल रवैये से था परेशान
पुलिस के टालमटोल रवैये और मानसिक परेशानी के कारण उसने यह कदम उठाया। गांव वालों ने भी पुष्टि की है कि कुछ दिन पहले उसकी गाड़ी में आग लगी थी। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में जांच शुरू हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। मामले की जांच में जुटी हुई है पुलिस
पुलिस यह पता लगा रही है कि युवक ने थाने के अंदर कीटनाशक निगला है या वह बाहर से पीकर थाने पहुंचा था। इस मामले पर अभी तक किसी बड़े अधिकारी का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Source link
बरनाला थाने में पूर्व सरपंच के बेटे ने कीटनाशक निगला:कार जलने पर बीमा क्लेम के लिए चाहिए थी DDR, पुलिस की टालमटोल से परेशान
