हादसे के बाद ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में सवार महिलाएं और पुरुष उसके नीचे दब गए।
हरियाणा के सिरसा जिले में 20 से 25 महिलाओं-पुरुषों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए। हादसे में ट्राली में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। एक बाइक सवार भी ट्रक के नीचे दब गया, उसने
.
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस भी आ गई। राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। तुरंत ही कुछ वाहनों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। उधर, हादसे के बाद रोड पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने बमुश्किल खुलवाया।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार ट्रक ने पेड़ की टहनी बचाने के चक्कर में आगे जा रही ट्रॉली को टक्कर मार दी। 11 बजे तक केवल तीन मृतकों की पहचान हुई थी, जिनमें दो महिलाएं ओटू निवासी 60 वर्षीय बालवीरो, 26 वर्षीय विवाहिता और एक बाइक सवार लवप्रीत शामिल है।
सिरसा में हुए हादसे के PHOTO

हादसे के बाद पलटा ट्रक। ट्रक में बॉक्स में काफी सामान भरा था।

घटनास्थल से घायलों को अस्पताल पहुंचाते लोग।

घायल महिला को सिविल अस्पताल में लाया गया

हालत गंभीर होने पर एक महिला को प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में रोते-बिलखते मृतकों के परिजन।
यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा…
- गांव ओटी से चली थी ट्रैक्टर-ट्राली, मुल्लेका में हुई टक्कर : शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्राली मालिक सुरेंद्र गुरुवार की सुबह छह बजे अपने गांव से 20 से 25 महिलाओं-पुरुषों को लेकर गांव गुड़िया खेड़ा रहा था। ये लोग नरमा चुगाई के लिए जा रहे थे। रास्ते में मुल्लेका गांव के पास सरपंच के पेट्रोल पंप के पास उनकी ट्रैक्टर-ट्राली सिरसा की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
- ट्रक ने ट्राली में पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार भी दबा: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार तेज थी। उसमें बॉक्स में सामान भरा था। ट्रक ने पेड़ के टहनी बचाने के चक्कर में सीधा आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली रोड के दूसरी तरफ पलट गई। इसके बाद ट्रक भी पलट गया, जिसके नीचे एक बाइक सवार दब गया।
- हादसा होते ही मची चीख-पुकार, दौड़कर पहुंचे लोग : ट्रक से टकरा ट्रॉली जैसे ही पलटी, उसमें सवान लोग सड़क पर आ गिरे। इनके ऊपर ट्राली भी पलट गई। लोगों में चीख पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह ट्राली को सीधा कराया। ट्रक के अंदर से भी ड्राइवर और हेल्पर को बाहर निकाला गया।

हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने बमुश्किल खुलवाया।
पांच की मौत, कई घायल, सिविल अस्पताल में इलाज जारी
इसके बाद लोगों ने कुछ वाहनों को रो-रोकर घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्राक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया। घायलों में ओटू निवासी बुजुर्ग कुलवंत के अलावा रजनी, कैलाशी और मनप्रीत कौर, कांता, परमजीत कौर, संदीप कौर, शीला देवी शामिल है। इन सभी का अस्पताल में इलाज जारी है।
मृतकों से केवल एक की हुई पहचान
मृतकों में अभी तक केवल फतेहाराज निवासी लवप्रीत (35) की ही पहचान हुई है। लवप्रीत फास्ट फूड की दुकान चलाता था। वह सिरसा से सामान लेने के लिए बाइक से निकला था। हादसे के दौरान उसकी बाइक भी ट्रक की चपेट में आ गई। परिवार के मुताबिक, वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार को इकलौता कमाने वाला था। अस्पताल पहुंचे उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
————————
ये खबर भी पढ़ें…
हांसी में दो बाइकों की भिड़ंत, 3 युवकों की मौत:नारनौंद-मिर्चपुर रोड पर हादसा, अस्पताल से गांव लौट रहे थे दो बच्चों के पिता

हरियाणा के हांसी जिले में मुर्गी फॉर्म के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ और इन पर सवार तीनों युवकों सड़क पर काफी दूर तक घसीटते चले गए। टक्कर के बाद आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले गई। (पूरी खबर पढ़ें)
