![]()
बरनाला में मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नाकाबंदी के दौरान इन युवकों ने पुलिस टीम पर गोली चलाने की कोशिश की और बैरिकेड्स तोड़कर मौके से फरार होने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। यह घटना पुराने टोल प्लाजा महल कलां के पास हुई, जहां एसएसपी बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम (IPS) के निर्देश पर गैंगस्टरों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस ने सफेद वरना को रुकने का इशारा किया डीएसपी महल कलां सतविंदर सिंह विरक की निगरानी में थाना महल कलां के इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम, काउंटर इंटेलिजेंस और सीआईए स्टाफ बरनाला की ओर से विशेष नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान महल कलां की तरफ से आ रही एक सफेद वरना कार (DL-9CA-6877) को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। युवक उतरकर खेतों की ओर भागने लगे कार ड्राइवर ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आरोपियों ने बैरिकेड्स को टक्कर मारते हुए भागने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने 3 फायर किए। कुछ दूरी पर जाकर आरोपियों की कार रुक गई और उसमें से दो युवक उतरकर खेतों की ओर भागने लगे। दोनों युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया खेतों की तरफ भागते समय कार ड्राइवर ने पुलिस पर एक और फायर किया, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरशदीप सिंह उर्फ अरसी (निवासी बख्तगढ़, हाल महल कलां) और गुरसरन सिंह उर्फ सरना (निवासी रोता, जिला मोगा) के रूप में हुई है। अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा पुलिस ने इनके कब्जे से एक .30 बोर पिस्तौल (2 जिंदा कारतूस), एक देसी .32 बोर पिस्तौल (2 जिंदा कारतूस), इस्तेमाल की गई वरना कार और मौके पर हुई फायरिंग के 5 खाली खोल कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनसे पूछताछ जारी है और उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
Source link
बरनाला में एनकाउंटर के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार:बैरिकेड्स तोड़ भागने लगे, पुलिस पर चलाई गोली, पिस्तौल-कारतूस और कार बरामद
