![]()
जालंधर में घरेलू कलह से परेशान महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने पति, सास, ससुर और ननद पर लगातार मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ननद फरार है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतका की पहचान मॉडल टाउन निवासी सरबजीत कौर के रूप में हुई है। 2012 में हुई शादी, पति पीटता
सरबजीत कौर की शादी वर्ष 2012 में नूरमहल निवासी बलविंदर कुमार से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें 12 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है। मृतका के भाई जय चंद के अनुसार, बलविंदर कुमार निजी बैंक में काम करता है और शराब पीने का आदी है। वह अकसर नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। सास, ससुर और ननद भी उसका साथ देते थे। 18 जुलाई को पूरे परिवार ने पीटा
भाई का आरोप है कि 18 जुलाई को पति, सास, ससुर और ननद ने मिलकर सरबजीत कौर की पिटाई की थी। परिवार ने कई बार समझाने की कोशिश की। लेकिन ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। 20 जुलाई को की आत्महत्या
20 जुलाई को जय चंद की पत्नी ने सरबजीत कौर को फोन किया तो वह काफी घबराई हुई थी। कुछ देर बाद पति बलविंदर कुमार ने फोन कर बताया कि सरबजीत ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके पक्ष मौके पर पहुंचा तो महिला का शव चारपाई पर रखा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मामले की जांच शुरू हुई। अभी दोनों बच्चे नाना-नानी के पास रह रहे हैं। तीन आरोपी गिरफ्तार, ननद फरार
पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर BNS की धारा 108, 238 और 61(2) के तहत केस दर्ज किया। पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि ननद नीलो की तलाश में छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी गुरमीत राम ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
Source link
जालंधर में पति से परेशान पत्नी ने सुसाइड किया:फंदा लगाने से पहले मायके बात हुई; भाई पहुंचा तो लाश चारपाई पर रखी मिली
