Headlines

बरनाला में पोल्ट्री फार्म के विवाद में AAP का विरोध:दो गांवों में सत्ता दल के नेताओं पर रोक, 'नो एंट्री' बोर्ड टांगे; पिस्टल तानने का आरोप




बरनाला के पत्ती सेखवां-नाईवाला रोड पर स्थित एक पोल्ट्री फार्म को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच चला आ रहा विवाद अब उग्र रूप धारण कर चुका है। पोल्ट्री फार्म से फैलने वाली मक्खियों और दुर्गंध के प्रकोप से आहत ग्रामीण पिछले 60 दिनों से लगातार धरना दे रहे हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) द्वारा फार्म को बंद करने के दिए गए निर्देशों के बावजूद इसे दोबारा चालू कराने के प्रयासों से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। सत्ताधारी दल के नेता पर पिस्टल तानने का आरोप धरना दे रहे ग्रामीणों का आरोप है कि आम आदमी पार्टी (‘आप’) के कुछ स्थानीय नेता जनता के बजाय पोल्ट्री फार्म संचालक की शह दे रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि हाल ही में सत्तापक्ष के एक नेता ने धरने पर बैठे लोगों को डराने-धमकाने की नीयत से उन पर पिस्टल तानने की कोशिश की। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत एसएसपी बरनाला से मुलाकात कर सुरक्षा और आरोपी नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन प्रशासनिक ढील के कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गांवों में लगाए ‘आप’ नेताओं के लिए ‘नो एंट्री’ के फ्लेक्स बोर्ड प्रशासनिक अनदेखी से खफा नाईवाला और कैरे गांवों के निवासियों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। ग्रामीणों ने गांव की मुख्य सड़कों और प्रवेश द्वारों पर आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ ‘नो एंट्री’ के बड़े-बड़े फ्लेक्स बोर्ड लगा दिए हैं। ग्रामीणों ने सख्त चेतावनी जारी की है कि सत्ताधारी पार्टी का कोई भी नेता या प्रतिनिधि उनके गांव में दाखिल न हो। मांग पूरी न होने तक जारी रहेगा बहिष्कार गांव निवासियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक इस अवैध पोल्ट्री फार्म को पूरी तरह सील नहीं किया जाता और पिस्टल तानने वाले ‘आप’ नेता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक आम आदमी पार्टी का सामाजिक व राजनीतिक बहिष्कार पूरी तरह जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *