![]()
चंडीगढ़ गांव मलोया कॉलोनी में पार्किंग को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवक हेयर ड्रेसर की दुकान में घुस गए और दुकानदार व उसके कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पहले बाइक खड़ी करने को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद गाली-गलौज हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हमलावरों ने दुकान के अंदर घुसकर दुकानदार और उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों को थप्पड़ और लात-घूंसों से पीटा। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की तलाश कर रही है। पढ़िए, पार्किंग विवाद में क्या हुआ गली बंद करने की भी बात सामने आई अरुण का आरोप है कि पार्किंग को लेकर विवाद के दौरान गली बंद करने की कोशिश भी की गई। उसने सामने वाले लोगों से कहा था कि ग्राहक अपनी बाइक कहीं भी खड़ी कर देते हैं, लेकिन वह उन्हें सही जगह वाहन खड़ा करने के लिए कहेगा। अरुण के अनुसार, इसके बावजूद विवाद बढ़ाया गया और बाद में कुछ युवक उसकी दुकान के अंदर आ गए। इसके बाद उसके और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई।
Source link
चंडीगढ़ में पार्किंग को लेकर को लेकर चले लात-घूंसे:हेयर ड्रेसर पर दुकान में घुसकर हमला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; CCTV में वारदात कैद
