Headlines

बलौदाबाजार में तेज रफ्तार एम्बुलेंस पलटी, VIDEO:300 मीटर तक घिसटी एम्बुलेंस, बिजली पोल से टकराई; रायपुर से ओडिशा लौट रहे मरीज समेत छह घायल




बलौदाबाजार में रायपुर से इलाज कराकर ओडिशा लौट रही एक एम्बुलेंस कसडोल थाना क्षेत्र में कसडोल-कटगी मेन रोड (NH 130 B) पर ग्राम पीसीद के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एम्बुलेंस में सवार छह ओडिशा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह तेज रफ्तार एम्बुलेंस सड़क पर करीब 300 मीटर तक घिसटती रही और फिर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। डायल 112 की टीम और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। एम्बुलेंस क्रमांक CG 04 PP 4032 में मरीज, परिजन, चालक और हेल्पर सहित कुल आठ लोग सवार थे। ये सभी रायपुर से इलाज करवाकर बरगढ़, ओडिशा लौट रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे पीसीद स्थित जायसवाल ढाबा के पास सड़क पर बने गड्ढे में वाहन उछल गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और एम्बुलेंस पलट गई। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर किया रेस्क्यू सूचना मिलते ही कसडोल थाना की डायल 112 (बाज 01) की टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक आशुतोष बंजारे और चालक केशव प्रसाद साहू ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को बाहर निकाला। ग्राम छांछी के निजी एम्बुलेंस चालक हर नारायण साहू ने अपनी दो एम्बुलेंस से सभी छह घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में छह लोग घायल, दो की हालत गंभीर घायलों में 60 वर्षीय क्वाता भोई, 40 वर्षीय नारायण हाथी, 80 वर्षीय गोवर्धन खोड़ीया, 30 वर्षीय सरोज खड़िया, 45 वर्षीय जगन्नाथ भाट और 66 वर्षीय हलधर खोड़ीया शामिल हैं। इन्हें सिर, पीठ, छाती और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल में दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि चार खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। एम्बुलेंस के चालक और हेल्पर सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *