![]()
बलौदाबाजार जिले के रोहासी नगर पंचायत में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां साढ़े चार साल के मासूम हितार्ष की घर के पीछे बनी डबरी में डूबने से मौत हो गई। हितार्ष आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ता था और अपने दादा-दादी के साथ रहता था, क्योंकि उसके माता-पिता काम के सिलसिले में शहर गए हुए थे। बुधवार दोपहर करीब एक बजे हितार्ष अचानक घर से लापता हो गया। दादा लखन और दादी विद्याबती ने जब उसे आसपास नहीं पाया तो उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में बच्चा खेलते हुए दिखा, लेकिन अगले ही पल वह फ्रेम से गायब हो गया और डबरी की ओर जाता दिखा। बच्चे को बाहर निकाला लेकिन नहीं बची जान दादा लखन को संदेह होने पर उन्होंने तुरंत डबरी में गोता लगाया और हितार्ष के शव को बाहर निकाला। बिना समय गंवाए बच्चे को पलारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. बी.एस. ध्रुव ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। पलारी पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
Source link
बलौदाबाजार में साढ़े चार साल का मासूम डबरी में डूबा:माता-पिता शहर गए थे, दादा-दादी के पास रहता था बच्चा
