![]()
बहराइच की मिहिपुरवा तहसील के तटवर्ती गांवों में लगातार बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। बाढ़ से करीब पांच हजार लोग प्रभावित हुए हैं। हालात की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी राजस्व टीम के साथ ट्रैक्टर से प्रभावित गांवों में पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। ट्रैक्टर से पहुंचीं प्रभावित गांवों में बाढ़ प्रभावित इलाकों में सड़क और रास्तों पर पानी भरने के कारण आवागमन प्रभावित है। ऐसे में एसडीएम ट्रैक्टर से गांवों तक पहुंचीं। उन्होंने प्रभावित परिवारों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और मौके पर राहत कार्यों की स्थिति देखी। एसडीएम ने जरूरतमंद परिवारों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान राजस्व टीम प्रभावित परिवारों से संपर्क कर उनके हालात की जानकारी जुटा रही है। राहत कार्यों में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है। मौके पर मौजूद अधिकारियों और राहत टीमों को जरूरत के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। भोजन-पानी के लिए परेशान न हों ग्रामीण एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ के कारण किसी भी परिवार को भोजन, पेयजल और अन्य जरूरी राहत सामग्री के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रहेगा और स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।
Source link
बहराइच में बाढ़ प्रभावित गांवों में ट्रैक्टर से पहुंचीं SDM:बाढ़ से 5 हजार लोग प्रभावित, लोगों से मिलकर राहत-बचाव कार्यों का लिया जायजा
