Headlines

बहादुरगढ़ में नशे की सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:सेक्टर-6 थाना पुलिस की कार्रवाई: मेडिकल स्टोर की दवाओं की आड़ में नशे का कारोबार करने का आरोप, सप्लायर भी पकड़ा




बहादुरगढ़ सेक्टर-6 थाना पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 प्रतिबंधित नशीली गोलियां, जिनमें Buprenorphine व Naloxone शामिल हैं, और एविल के 40 इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास इन दवाओं को रखने या बेचने का कोई वैध लाइसेंस, परमिट अथवा डॉक्टर की पर्ची नहीं मिली। कम्युनिटी सेंटर के पास खड़ा था आरोपी थाना प्रबंधक सेक्टर-6 बहादुरगढ़ उप निरीक्षक सत्यवीर ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक सेक्टर-6 स्थित कम्युनिटी सेंटर के पास मार्केट में नशीली गोलियां और एविल इंजेक्शन बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर एएसआई राजेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। तलाशी में मिली गोलियां और इंजेक्शन पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आशीष निवासी सेहरी खांडा, सोनीपत, हाल निवासी वत्स कॉलोनी बहादुरगढ़ बताया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से 40 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और एविल के 40 इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी इन दवाओं से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा सका। पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम मामले की जांच एएसआई धर्मेंद्र को सौंपी गई। पुलिस पूछताछ में आशीष ने बताया कि उसने यह प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बब्लू निवासी गांव साखौल से खरीदा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बब्लू उर्फ बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे पुलिस ने दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीली दवाओं की इस सप्लाई चेन में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इन दवाओं की सप्लाई कहां से हो रही थी। पुलिस की अपील थाना प्रबंधक ने आमजन से अपील की है कि नशे की तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *