Headlines

बांका में ट्रक की टक्कर से 2 युवकों की मौत:2 अन्य दोस्त गंभीर घायल, 2 बाइक से चारों दोस्त बाराहाट जा रहे थे




बांका में बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 2 बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 2 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बाराहाट थाना क्षेत्र में लीलावरण गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान बौसी थाना क्षेत्र के दलिया गांव निवासी मोहम्मद छोटू कुमार(28) और राहुल गोस्वामी(27) के रूप में हुई है। वहीं, दलिया गांव के ही आकाश कुमार(27) और आदित्य कुमार(28) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया है। दलिया गांव के ये चारों दोस्त दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर बाराहाट की ओर जा रहे थे। एक बाइक पर मोहम्मद छोटू कुमार और राहुल गोस्वामी थे, जबकि दूसरी बाइक पर आकाश कुमार और आदित्य कुमार सवार थे। दोनों बाइकें आगे-पीछे चल रही थीं। ट्रक ने दोनों बाइक को मारी टक्कर इसी दौरान लीलावरण गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक बाइक और फिर दूसरी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में छोटू कुमार और राहुल गोस्वामी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आकाश कुमार और आदित्य कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया।दुर्घटना में दोनों बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गई। फरार ट्रक चालक की तलाश में कार्रवाई जारी घटना के बाद ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। एक ही गांव के दो युवकों की मौत और दो के गंभीर रूप से घायल होने से दलिया गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर बाराहाट पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *