Headlines

बांगो बांध के 9 गेट खुले, हसदेव नदी उफान पर:सीतामणी के घरों में घुसा पानी,93.65% भराव के बाद बढ़ाया गया डिस्चार्ज,निचले इलाकों में अलर्ट




कोरबा में लगातार बारिश और बांध में पानी की तेज आवक के चलते मिनीमाता हसदेव बांगो बांध के 9 गेट खोल दिए गए हैं। सभी गेट करीब 6 मीटर तक खोले गए हैं। जल संसाधन विभाग ने जलस्तर नियंत्रित करने के लिए बांध से पानी का डिस्चार्ज बढ़ा दिया है। बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद हसदेव नदी उफान पर है और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। बांध से 41 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा विभाग के मुताबिक बांध में इस समय करीब 16,700 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। इसके मुकाबले गेटों से 32,080 क्यूसेक और जल विद्युत संयंत्र से 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यानी बांध से कुल 41,080 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। वर्तमान जलस्तर 358.60 मीटर है, जो बांध की कुल भराव क्षमता का 93.65% है। पिछले 7 घंटे में जलस्तर 7 सेंटीमीटर कम हुआ है। विभाग के अनुसार जलस्तर 358.32 मीटर यानी 92% भराव क्षमता तक पहुंचने पर गेट बंद किए जाएंगे। सीतामणी के घरों में घुसा नदी का पानी बांध से पानी छोड़े जाने के बाद हसदेव नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसका असर कोरबा के निचले सीतामणी क्षेत्र में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। यहां नदी किनारे बसे करीब 8 से 10 घरों में पानी घुस गया है। सीतामणी निवासी साधना चौहान ने बताया कि गेट खुलने से कुछ समय पहले सूचना मिली थी, लेकिन अचानक पानी घरों में भर गया। घर में रखा अनाज और खाद्य सामग्री पानी में बह गई। प्रभावित परिवारों को अचानक आई बाढ़ के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावितों के लिए सुरक्षित जगह की मांग स्थानीय ग्रामीण भोजराम के मुताबिक नदी से सटे करीब 10 घर बाढ़ की चपेट में आए हैं। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों के लिए सामुदायिक भवन या रेस्ट हाउस में रहने की व्यवस्था करने की मांग की है। पानी बढ़ने के बाद कई लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीमें स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *