![]()
बांसवाड़ा जिले में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 119 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए हैं। अब कुल 397 वैध अभ्यर्थी चुनावी मैदान में है। साथ ही प्रशासन ने तीनों निकायों के लिए अंतिम मतदाता सूची भी जारी कर दी है। जांच के बाद नामांकन पत्रों की स्थिति नगर परिषद बांसवाड़ा (60 वार्ड): यहां 58 नामांकन पत्र निरस्त किए गए। इसके बाद 219 नामांकन पत्र और कुल 213 वैध अभ्यर्थी मैदान में बचे हैं। नगर पालिका कुशलगढ़ (20 वार्ड): इस निकाय में 10 नामांकन पत्र खारिज हुए। जांच के बाद 52 नामांकन पत्र और इतने ही यानी 52 अभ्यर्थी वैध पाए गए। नगर पालिका परतापुर-गढ़ी (25 वार्ड): यहां सबसे ज्यादा 51 नामांकन पत्र खारिज हुए, जिसके बाद 136 नामांकन पत्र और 132 अभ्यर्थी वैध घोषित किए गए। बांसवाड़ा जिले के तीनों निकायों को मिलाकर कुल 407 वैध नामांकन पत्र शेष रहे हैं और कुल वैध उम्मीदवारों की संख्या 397 है। जिले में कुल 1.22 लाख से अधिक मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भाग्य चुनाव आयोग के निर्देश पर मंगलवार को तीनों नगरीय निकायों की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन भी कर दिया गया है। जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले के 105 वार्डों में कुल 1,22,319 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। बांसवाड़ा नगर परिषद: 60 वार्डों में कुल 94,121 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 47,182 पुरुष, 46,933 महिला और 6 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। कुशलगढ़ नगर पालिका: 20 वार्डों में कुल 8,867 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिनमें 4,269 पुरुष, 4,595 महिला और 3 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। परतापुर-गढ़ी नगर पालिका: 25 वार्डों में कुल 19,331 मतदाता पंजीकृत हुए हैं, जिनमें 9,626 पुरुष, 9,704 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है।
Source link
बांसवाड़ा नगरपरिषद के 58 नामांकन पत्र खारिज, कुल 219 बचे:कुशलगढ़ नगरपालिका में 10 और परतापुर-गढ़ी में 51 पर्चे खारिज; तीनों निकायों में 1.22 लाख वोटर्स
