![]()
बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पाड़ला मोड़ के पास पुलिया पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों ने हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बस ड्राइवर कुछ दूरी पर बस छोड़कर फरार हो गया। बाइक के पास गंभीर हालत में पड़ा मिला जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर हादसे के बाद युवक सड़क पर बाइक के पास गंभीर हालत में पड़ा था। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलने पर आंबापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक के नंबर के आधार पर जांच शुरू की और युवक के परिजनों को सूचना दी। हॉस्पिटल पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान अनिल पुत्र हुरिया, निवासी सिंगपुरा के रूप में की। आंबापुरा थानाधिकारी निर्भय सिंह ने बताया – युवक की मौत बस की टक्कर से हुई है। हादसे के बाद ड्राइवर घटनास्थल से कुछ दूरी पर बस खड़ी कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार बस ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है।
Source link
बांसवाड़ा में बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत:राहगीरों ने घायल हालत में पहुंचाया हॉस्पिटल, आरोपी ड्राइवर फरार
