Headlines

कपूरथला में खेत में बेहोश मिला युवक:तीन बहनों का इकलौता भाई, गांव के दो युवकों पर नशा देने का आरोप




कपूरथला की सुलतानपुर लोधी सब डिवीजन के अहली कलां गांव में एक युवक खेतों में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने युवक को नशा देकर खेतों में छोड़ दिया था। बेहोश मिले युवक को इलाज के लिए सुलतानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। थाना कबीरपुर के एसएचओ मलकीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अहली कलां गांव की रहने वाली गुरप्रीत कौर ने बताया कि वह किसी परिचित के यहां भोग में गई थीं। दोपहर में उन्हें सूचना मिली कि उनका भाई अनमोल खेतों में बेहोश पड़ा है। सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा और अनमोल को तुरंत सुलतानपुर लोधी के सिविल अस्पताल ले गया। उन्होंने यह भी बताया कि अनमोल तीन बहनों का इकलौता भाई है। दो युवकों पर नशा देने का आरोप परिवार का आरोप है कि गांव के ही दो युवक अनमोल को नशा देकर बेहोशी की हालत में खेतों में छोड़ गए थे। परिजनों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सुलतानपुर लोधी सिविल अस्पताल में तैनात ड्यूटी डॉक्टर अर्पण ने बताया कि अनमोल को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना कबीरपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक के परिजनों के आरोपों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *