Headlines

बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत:डीएम के निर्देश पर रात में हुआ पोस्टमार्टम, गेंद लाने गया था फैज




पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया प्रखंड की सिसवा पूर्वी पंचायत के साहबाद टोला वार्ड संख्या-14 में बाढ़ के पानी में डूबने से 22 वर्षीय फैज अहमद की मौत हो गई। मृतक फारूक अहमद के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार, फैज बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे क्रिकेट खेलने घर से निकले थे। बूढ़ी गंडक का पानी खेतों तक फैला था गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी खेतों तक फैल गया था। खेल के दौरान गेंद पानी में चली गई। मृतक के चाचा वसीर अहमद ने बताया कि गेंद लाने के लिए जैसे ही फैज पानी में उतरे, उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो गई। डीएम के निर्देश पर रात में हुआ पोस्टमार्टम शाम करीब 7 बजे परिजन शव लेकर मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन पोस्टमार्टम कार्यालय बंद होने के कारण प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। इस बीच जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सरफराज आलम ने जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव को मामले की जानकारी दी। डीएम के निर्देश पर विशेष व्यवस्था करते हुए रात करीब 9:45 बजे पोस्टमार्टम कराया गया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सरकारी सहायता की उठी मांग सरफराज आलम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। साथ ही प्रशासन से मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *