Headlines

Jagdalpur NEET Paper Leak Protest


जगदलपुर में NEET पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में बुधवार को बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस और NSUI ने प्रदर्शन किया। राजीव भवन के सामने आयोजित प्रदर्शन

.

उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के हितों की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी के साथ पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया और उन्हें हिरासत में लिया गया, जिसका कांग्रेस विरोध करती है। युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निकेत राज झा ने कहा कि युवाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों पर केंद्र सरकार जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य और रोजगार के सवालों पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

वहीं, बस्तर जिला NSUI अध्यक्ष विशाल खंबारी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। ये नेता भी रहे मौजूद

प्रदर्शन में पूर्व विधायक रेखचंद जैन, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला सहित कांग्रेस, युवा कांग्रेस और NSUI के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *