Headlines

बाबा बालकनाथ मंदिर मार्ग से मीट-शराब की दुकानें हटाए प्रशासन:MP अनुराग ठाकुर का सीएम को पत्र; कहा-श्रद्धालुओं की भावनाएं हो रही आहत




हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालकनाथ मंदिर शाहतलाई के मुख्य मार्ग से मीट-मांस, मछली और शराब की दुकानों को हटाने की मांग तेज हो गई है। हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर मंदिर मार्ग पर संचालित इन दुकानों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का आग्रह किया है। अनुराग ठाकुर ने अपने पत्र में कहा है कि सिद्ध पीठ बाबा बालकनाथ मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु बाबा बालकनाथ के दर्शन के लिए शाहतलाई पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर के मुख्य मार्ग पर मीट-मांस, मछली और शराब की दुकानें संचालित होने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए इन दुकानों को मंदिर मार्ग से हटाकर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। उनका कहना है कि इससे मंदिर क्षेत्र की पवित्रता और धार्मिक गरिमा भी बनी रहेगी। धार्मिक माहौल बनाए रखने का दिया तर्क सांसद ने पत्र में उल्लेख किया है कि धार्मिक स्थलों के आसपास स्वच्छ और श्रद्धा के अनुरूप वातावरण बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। मंदिर आने वाले श्रद्धालु चाहते हैं कि प्रवेश मार्ग पूरी तरह धार्मिक वातावरण के अनुरूप हो। ऐसे में मीट-मांस और शराब की दुकानें मंदिर परिसर की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं। स्थानीय दुकानदारों में बढ़ी हलचल अनुराग ठाकुर के पत्र के बाद शाहतलाई क्षेत्र के स्थानीय दुकानदारों में हलचल बढ़ गई है। यदि सरकार इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेती है तो मंदिर मार्ग पर कारोबार करने वाले कई दुकानदारों को अपनी दुकानें दूसरी जगह स्थानांतरित करनी पड़ सकती हैं। फिलहाल इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक निर्णय या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सरकार के फैसले पर रहेगी नजर अब निगाहें राज्य सरकार पर टिकी हैं कि वह सांसद की मांग पर क्या फैसला लेती है। यदि सरकार इस प्रस्ताव को स्वीकार करती है तो मंदिर मार्ग की व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, इस मुद्दे पर स्थानीय व्यापारियों और श्रद्धालुओं की प्रतिक्रिया भी अहम मानी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *