Headlines

बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन पूर्णिमा पर भक्तों की भीड़:2KM लंबी कतार में लग किया जलार्पण, प्रशासन ने संभाली व्यवस्था; कल से होगी स्पर्श पूजा




देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन पूर्णिमा और रक्षा बंधन के अवसर पर शुक्रवार को भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए सुबह से ही कांवरियों और अन्य भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं, जो लगभग एक से दो किलोमीटर तक फैली थीं। सुल्तानगंज से लगभग 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर कांवरिया बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे हैं। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। देखिए तस्वीरें प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने में जुटी भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए श्रद्धालुओं को क्यू कॉम्प्लेक्स और फुटओवर ब्रिज के रास्ते बाबा मंदिर की ओर भेजा जा रहा है। मेला क्षेत्र में बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम लगातार व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने में जुटी है। इधर, रक्षा बंधन के कारण महिला श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी अधिक रही। बड़ी संख्या में महिलाएं बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना और जलार्पण के लिए पहुंचीं। रात 12 बजे के बाद अरघा हटा दिया जाएगा श्रद्धालुओं के अनुसार, सावन पूर्णिमा के दिन बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। आज रात्रि 12:00 बजे से बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भ गृह में लगे अरघा को हटा दिया जाएगा, जिसके बाद भक्त स्पर्श पूजा कर सकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *