Headlines

बालोद में 1 लाख दीयों से बना भारत का नक्शा:सेवा संकल्प अभियान शुरुआत; कांग्रेस बोली-कार्यक्रम में प्रशासन की भागीदारी का कारण साफ होना चाहिए




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में 25 साल की सेवा पूरी होने पर बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हुई। जिला स्तरीय कार्यक्रम में एक लाख दीयों से भारत का नक्शा बनाया गया। सांसद भोजराज नाग की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स और नागरिकों ने दीये जलाए। कार्यक्रम से पहले जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस ने आयोजन में प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए। संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कार्यक्रम से आपत्ति नहीं है। अगर यह भाजपा का कार्यक्रम है तो प्रशासन की इसमें भागीदारी का कारण साफ होना चाहिए। एक महीने तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान: सांसद सांसद भोजराज नाग ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान जनकल्याणकारी गतिविधियां, सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम होंगे। प्रशासन के कार्यक्रम में सांसद भोजराज नाग ने आयोजन के लिए जिला प्रशासन की टीम को बधाई दी। उन्होंने सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही। योजनाओं से आम लोगों तक पहुंची सुविधाएं: यशवंत जैन भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक सेवा यात्रा और विकसित भारत 2047 के संकल्प का उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, कोरोना काल में नि:शुल्क टीकाकरण, रेलवे के आधुनिकीकरण और अमृत भारत स्टेशन योजना समेत कई योजनाओं से आम लोगों तक पहुंची सुविधाओं की जानकारी दी। कांग्रेस ने दीयों के खर्च पर उठाए सवाल विधायक संगीता सिन्हा ने आशीर्वाद का दीया अभियान में लगाए गए दीयों के खर्च पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि महतारी वंदन योजना की महिलाओं और शिक्षकों को दीया जलाने का लक्ष्य दिया गया है। कांग्रेस ने पूछा कि आयोजन में संसाधनों और सरकारी तंत्र की क्या भूमिका रही। पार्टी ने सरकार से इसे स्पष्ट करने की मांग की। कांग्रेस ने मोदी की गारंटी के वादों का मुद्दा उठाया प्रेसवार्ता में विधायक संगीता सिन्हा ने मोदी की गारंटी के नाम से किए गए वादों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सरकारी नौकरियों, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण, बेरोजगारी भत्ता, छात्रों को परिवहन पास और बिजली बिल हाफ योजना का उल्लेख किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इनमें से कई वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *