![]()
दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने गुरुवार को फेकला और बहेड़ा पुलिस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आगंतुक पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट, स्टेशन डायरी, पीसी रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की जांच की गई। एसएसपी ने हत्या, लूट, डकैती समेत अन्य संगीन आपराधिक घटनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को कांडों में फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, वारंटियों की गिरफ्तारी, वाहन जांच और रात्रि गश्ती प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैंक एवं एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा। थानाध्यक्षों को पुराने लंबित मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। अनुसंधानकर्ताओं से विभिन्न कांडों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने नए आपराधिक कानून के अनुरूप कांडों का अनुसंधान करने और वैज्ञानिक-फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलित करने पर जोर दिया। साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखने और शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने का निर्देश दिया। कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। लंबित केस की समीक्षा ग्रामीण एसपी ने रात्रि गश्ती एवं ओडी ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों की उपस्थिति और सतर्कता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा अलीनगर थाना का भी औचक निरीक्षण किया गया। यहां थाना अभिलेखों, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, हाजत सुरक्षा, लंबित कांडों और अनुसंधान की स्थिति की समीक्षा की गई। अनुसंधानकर्ताओं को नए आपराधिक कानून के अनुसार वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान करने को कहा गया। थाना क्षेत्र में शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर रखने का भी निर्देश दिया गया।
Source link
दरभंगा SSP ने फेकला-बहेड़ा थाने का किया निरीक्षण:वारंटियों की गिरफ्तारी-पेडिंग केस निपटाने के निर्देश; लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावानी
