Headlines

बासागुड़ा में 26 साल के युवक की करंट से मौत:परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप, थाने में दी शिकायत




बीजापुर जिले के बासागुड़ा में बिजली विभाग की लापरवाही से एक 26 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक का नाम देवेंद्र पुजारी बताया गया है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बासागुड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, बासागुड़ा क्षेत्र में कई दिनों से बिजली संबंधी फॉल्ट की शिकायतें मिल रही थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समस्या को ठीक नहीं किया गया। इसी दौरान 26 वर्षीय देवेंद्र पुजारी बिजली के खंभे पर चढ़ गया। खंभे पर चढ़ते समय वह चालू बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से देवेंद्र बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि यह हादसा विभाग की अनदेखी के कारण हुआ है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *