Headlines

हिसार में पूर्व डिप्टी मेयर के साले को चाकू घोंपा:पार्किंग को लेकर पड़ोसी किया हमला; आरोपी ने खुद को पीड़ित बताया




हिसार के प्रताप नगर में बुधवार दोपहर पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने पूर्व डिप्टी मेयर भीम महाजन के साले मोहित हिंदुजा के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल मोहित को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहित जगत रेस्टोरेंट के संचालक भी हैं। मोहित की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से ही पड़ोसी जगदीप उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से चाकू और मोहित की खून से सनी सफेद शर्ट को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी ने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया था। मोहित की बहन और पूर्व पार्षद ज्योति महाजन ने बताया कि उन्हें भाभी का फोन आया था कि मोहित को चाकू मार दिया गया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि वारदात के बाद आरोपी की पत्नी उसे अपने साथ घर ले गई। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से जुड़ी अलग-अलग तस्वीरें…
जानिए क्या था पूरा मामला… ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगवाई : जानकारी के मुताबिक, जगदीप उर्फ जीतू ने अपने घर पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगवाई थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली के लिए रास्ता खाली करवाने के लिए उसने मोहित हिंदुजा के घर की घंटी बजाई। उस समय मोहित की पत्नी बाहर आईं और उन्होंने जगदीप से कहा कि वह गाड़ी की चाबी दे देती हैं, वह गाड़ी हटा लें, क्योंकि घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। गाड़ी हटाने से मना किया : आरोप है कि जगदीप ने गाड़ी हटाने से मना कर दिया और कहा कि गाड़ी मोहित खुद हटवाए। इसके बाद मोहित की पत्नी ने फोन कर अपने पति को मौके पर बुलाया। मोहित वहां पहुंचा तो गाड़ी हटाने को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। बात बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इसके बाद मोहित गली में खड़ी कार हटाने के लिए घर से चाबी लेकर आया और गाड़ी में बैठने लगा। घर से चाकू लेकर आया : इसी दौरान जगदीप उर्फ जीतू अपने घर गया और वहां से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया। उसने मोहित के पेट के ऊपर चाकू से वार कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर तनाव फैल गया। घायल मोहित को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *