Headlines

बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत,LIVE VIDEO:मुंगेली में खेत से लौटते समय हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही गई जान




मुंगेली जिले में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा 23 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे ग्राम पंडारभट्ठा मुख्य मार्ग पर हुआ। महिला खेत से काम करके घर लौट रही थी, तभी अचानक बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला के आकाशीय बिजली की चपेट में आने की घटना दिखाई दे रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिर पर बर्तन लेकर घर लौट रही थी महिला मृतका की पहचान 46 वर्षीय गीता बाई, निवासी ग्राम पंडारभट्ठा, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के रूप में हुई है। घटना के समय गीता बाई सिर पर बर्तन लेकर पैदल घर जा रही थी। खराब मौसम के बीच अचानक बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़ी अन्य जानकारी भी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *