Headlines

बिजली गिरने से पश्चिम बंगाल के 2 मजदूरों की मौत:बेमेतरा में टावर लगाने का काम कर रहे थे;पेड़ के नीचे मिले दोनों के शव




बेमेतरा जिले में बुधवार को बिजली गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर ग्राम सुरहोली में टावर लगाने का काम कर रहे थे। हादसा सुरहोली-कुसमी मार्ग पर डी बाउली तालाब के पास हुआ। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के मनोज राजवंशी और जगदीश राजवंशी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बेरला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर मर्ग कायम किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। यह मामला बेरला थाना क्षेत्र पुलिस के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले मनोज राजवंशी (26) और जगदीश राजवंशी (25) ग्राम ढाबा में रहकर टावर लगाने का काम कर रहे थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे दोनों बाइक से ग्राम सुरहोली काम पर गए थे। नाश्ता लेने निकले थे, तभी गिरी बिजली दोपहर करीब 1 बजे लंच के समय दोनों मजदूर कुसमी से नाश्ता लेने के लिए बाइक से निकले थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली चमकने लगी। करीब 2 बजे दोनों के शव सुरहोली-कुसमी मार्ग पर डी बाउली तालाब के पास एक बरगद के पेड़ के नीचे मिले। साथ काम करने वाले मजदूरों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सुरहोली में टावर लगाने का काम कर रहे पार्थ देव सरकार और संजीत सरकार से पूछताछ में भी पता चला कि दोनों मजदूर बारिश के दौरान कुसमी की ओर गए थे। शरीर पर मिले जलने के निशान पुलिस की शुरुआती जांच में मनोज राजवंशी के सिर और बाएं पैर पर जलने और चोट के निशान मिले हैं। वहीं, जगदीश राजवंशी के कपड़े बिजली की चपेट में आने से जलकर फट गए थे। उसके बाएं पैर पर भी जलने और चोट के निशान मिले हैं। मामले में पापन राजवंशी की रिपोर्ट पर बेरला पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शुरुआती तौर पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने की बात सामने आई है। मौत की सही वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *