Headlines

Gwalior Gangwar | Chotu Murder Case Tansen Nagar CCTV Footage


हत्या के बाद घटना स्थल पर पड़ा छोटू उर्फ दीपक राजावत।

ग्वालियर में मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात एक बार फिर गैंगवार हुआ। इस गैंगवार में 15 महीने पहले अवैध शराब कारोबारी ‘भोला सिकरवार’ की हत्या का बदला लेने उसकी मुखबिरी करने वाले ‘छोटू’ को टारगेट किया गया।

.

शूटर्स के पास सटीक सूचना थी कि ‘छोटू’ रात 12 बजे के लगभग तानसेन नगर रेलवे ओवरब्रिज से गुजरेगा। ऐसा ही हुआ बदमाशों ने आरओबी के रेसकोर्स रोड साइड वाले शुरूआत में ही ‘छोटू’ को खींचकर गोलियों से भून दिया था।

हत्या के बाद बदमाश रेलवे ओवरब्रिज से होते हुए चौहान क्रेन फिर तानसेन नगर के मोड़ से अंदर घुसे और गायब हो गए। इसके बाद किसी भी CCTV कैमरे की जद में वह नहीं आए हैं।

खैर पुलिस बदमाशों के पीछे लगी है। अब इस दुश्मनी की बात कर लेते हैं। यह गैंगवार आज का नहीं है बल्कि कई साल से चला आ रहा है। उपनगर ग्वालियर, हजीरा में लाल-सफेद शराब के काला कारोबार और वर्चस्व से जुड़ा है यह गैंगवार।

पुराना गैंगवार: शराब के काले कारोबार से जुड़ी है दुश्मनी

जांच में सामने आया है कि छोटू राजावत तो इस गैंगवार का महज एक मोहरा था। इस खून-खराबे की नींव कुछ साल पहले ‘लाल शराब’ (अवैध शराब) के काले कारोबार के वर्चस्व को लेकर पड़ी थी।

मृतक छोटू राजावत गैंगस्टर बंटी भदौरिया के लिए काम करता था। गैंगस्टर बंटी भदौरिया कभी, हत्या आरोपियों हेमू सिकरवार, दीनू सिकरवार, रानू सिकरवार व भोला सिकरवार (एक साल पहले हत्या हो चुकी है) का साथी था।

कुछ राजनीतिक चेहरों का हाथ आते ही इन्हें उपनगर ग्वालियर, हजीरा से गोला का मंदिर में शराब के कारोबार करना था। यहीं से बंटी भदौरिया की भोला व उसके भाई हेमू सिकरवार से ठन गई थी।

जिस पर यह गैंग अलग-अलग हुए तो अपना अलग-अलग काम व वर्चस्व स्थापिता करने में लग गए। जिसके बाद गैंगवार में पिछले 15 महीने में दो हत्या हो चुकी हैं।

जांच करती पुलिस टीम।

जांच करती पुलिस टीम।

सोशल मीडिया पर लिखा-‘बीमारी से नहीं अब गोलियों से मरने की बारी है’

स्थानीय लोगों से पता लगा है कि ‘छोटू उर्फ दीपक राजावत’ की हत्या की सुगबुगाहट 15 दिन पहले से शुरू हो गई थी। गैंगस्टर बंटी भदौरिया के पिता का बीमारी के चलते देहांत हो गया था।

भोला सिकरवार हत्याकांड का मास्टर माइंड गैंगस्टर बंटी पिता को मुखाग्नि देने आया था। उस समय छोटू की हत्या में शामिल आरोपी दीनू सिकरवार ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अभी बीमारी से नहीं अब गोलियों से मरने की बारी है।

कुछ देर बाद यह मैसेज सोशल मीडिया से हटा भी लिया गया था। स्थानीय लोगों में इस तरह की चर्चा है। जबकि एक साल पहले भी इंस्टाग्राम पर हत्या आरोपी दीनू सिकरवार ने गैंगस्टर बंटी भदौरिया को लेकर ललकारा था। उसकी पोस्ट के दो दिन बाद बंटी व उसके साथियों ने दीनू के भाई भोला सिकरवार की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

‘छोटू’ के साथ में था हत्या आरोपियों का मुखबिर

छोटू उर्फ दीपक राजावत ने भोला सिकरवार हत्याकांड में मुखबिरी की थी। भोला के घर से निकलने की सूचना गैंगस्टर तक पहुंचाई थी। उस पर हत्या व हत्या के षड़यंत्र में मामला दर्ज था।

हत्याकांड में पकड़े जाने के बाद वह हाल ही में जेल से बाहर आया था। मंगलवा रात छोटू अपने साथियों के साथ सिरोल में रितुराज ढाबा के पास किसी होटल में पार्टी करने लगा था। यह पांच लोग थे और दो बाइक थीं।

लौटते समय छोटू अपने दोस्त नीतेश की बाइक पर पीछे बैठा था। वह कितने बजे तानसेन रेलवे ओवरब्रिज पर आएगा इसकी पल-पल की सूचना हत्या आरोपियों को मिल रही थी। जिस कारण इतनी सटीक योजना बनाई गई थी।

पुलिस को संदेह है कि छोटू के साथ वाले या फिर कोई ठीक उनके पीछे लगा था जो हत्या आरोपियों को मुखबिरी कर रहा था।

पुलिस के हाथ लगे लाइव CCTV फुटेज

जहां पर बदमाशों ने छोटू की गोली मारकर हत्या की थी। वहां पर पास ही एक CCTV लगा था, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देते और घटना के बाद भागते हुए नजर आए हैं। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

तानसेन नगर में खो गए हत्या आरोपी, किसी भी CCTV में नहीं दिखे

ग्वालियर पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर हत्या आरोपियों का रूट बनाने मैप तैयार किया है। जिसमें दो बाइक व एक स्कूटी पर बदमाश बस स्टैंड की ओर से रेसकोर्स रोड फिर तानसेन नगर रेलवे ओवरब्रिज की ओर आते नजर आए हैं। इसके बाद ओवरब्रिज के शुरुआत में ही सिर्फ छोटू को घेरकर गोलियां मार दीं।

इसके बाद बदमाश रेलवे ओवरब्रिज पर ऊपर चढ़ते हुए दूसरी तरह चौहान क्रेन के कॉर्नर पर उतरे और 100 मीटर की दूरी पर तानसेन नगर में घुस गए। यहां तक वह CCTV कैमरे की पकड़ में आए, लेकिन उसके बाद वह कहीं ओझल हो गए हैं। पुलिस का मानना है कि हमलावर लोकल के होने के कारण उन रास्तों से निकले थे, जहां पर CCTV कैमरे नहीं हैं।

ग्वालियर से लेकर दिल्ली, भोपाल तक टीमें पहुंची

हत्या आरोपियों के नाम सामने आने के बाद अब पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीमें ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर (राजस्थान), आगरा यूपी, मथुरा व दिल्ली के अलावा मध्यप्रदेश के भोपाल व आसपास के शहर में दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

कांच मिल में पुलिस बल तैनात, तनाव का माहौल

गैंगवार के बाद शहर में दोबारा भड़क सकने वाले तनाव को देखते हुए एहतियातन कांच मिल क्षेत्र में रात से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि कोई अप्रिय घटना या जवाबी हमला न हो सके। बुधवार पूरा दिन इस घटनाक्रम में लगा रहा।

बुधवार दोपहर 2.16 बजे तो FIR दर्ज हो सकी है। एफआईआर छोटूी की मां सुमन राजावत ने कराई है। जिसमें हत्या करने वालों में दिन्नु सिकरवार, राजवीर सिंह चौहान, रानू ​उर्फ अभिषेक सिकरवार, हेमू सिकरवार, राजवीर सिंह सिकरवार व तीन अन्य पर हत्या, हत्या का षड़यंत्र का मामला दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…

ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर को सीने और सिर में गोली मारी

ग्वालियर में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर छोटू राजावत की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उसे कॉलर पकड़कर बाइक से खींचा और सीने व सिर में नजदीक से गोलियां मारीं। वारदात के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पांच आरोपियों के खिलाफ मृतक के साथी के बयानों के आधार पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *