बिजली गिरने से 2 की मौत, 7 घायल:बांका के बौसी और बेलहर प्रखंड में घटना, खेत में काम कर रहे थे मजदूर-किसान




बांका जिले के दो अलग-अलग प्रखंड क्षेत्रों में बौसी और बेलहर में मंगलवार की दोपहर हल्की बारिश और तेज मेघ गर्जन के बीच हुए वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात मजदूर और किसान झुलसकर घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर ही मौत पहली घटना बौसी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत भीख्खा गांव में हुई। यहां खेत में रोपनी का काम कर रही महिला मजदूर की वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान असरगंज मिर्जापुर निवासी डोली देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर गांव में खेतों में रोपनी का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई और तेज मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हुआ। इसकी चपेट में डोली देवी आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खेत में काम कर रहे पांच अन्य मजदूर व किसान भी वज्रपात की चपेट में आकर झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया चिकित्सक ने जांच के बाद डोली देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। बौसी थानाध्यक्ष पंकज झा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। दूसरी घटना बेलहर थाना क्षेत्र के बारा बहियार में हुई। यहां अपने खेत में कुदाल से काम कर रहे किसान वीरेंद्र हांसदा (46) की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं खेत में काम कर रहे दो अन्य किसान सुभाष पंडित और मुकेश पंडित झुलसकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सक ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।बेलहर थानाध्यक्ष दिनेश वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *