Headlines

बिना कपड़े के युवती का शव कुएं में मिला:सागर में 10 दिन से थी लापता; कपड़ों से हुई पहचान




सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में कुएं से 18 वर्षीय युवती का शव मिला है। शव करीब 8 दिन पुराना बताया जा रहा है। रविवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे। कुएं में तलाशी के दौरान युवती के कपड़े मिले, जिनके आधार पर उसकी पहचान हुई। युवती करीब 10 दिन पहले घर से बिना बताए लापता हो गई थी। कुएं में मिले कपड़ों से हुई पहचान ग्रामीणों ने कुएं में शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकलवाया। शव की हालत ऐसी थी कि तुरंत पहचान करना संभव नहीं था। इसके बाद कुएं में तलाशी कराई गई, जिसमें युवती के कपड़े मिले। कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की गई। युवती के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश की थी, लेकिन पता नहीं चलने पर बीते गुरुवार को मोतीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि गांव के कुएं में युवती का शव मिला है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण और अन्य परिस्थितियां स्पष्ट होंगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *