Headlines

महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में बाजरे के लेकर नया रोस्टर जारी:12 से 17 अक्टूबर तक होगी खरीद, गेट पास के लिए नंबर प्लेट जरूरी




महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी में जगह की कमी के कारण मार्केट कमेटी ने बाजरे की सरकारी खरीद के लिए गांवों का नया शेड्यूल जारी किया है। यह फैसला मंडी में भीड़ कम करने और किसानों को फसल बेचने में परेशानी से बचाने के लिए लिया गया है। मार्केट कमेटी ने किसानों से कहा है कि वे अपनी बाजरे की फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके ही मंडी लाएं। किसान अपने गांव के तय दिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक फसल ला सकते हैं। केवल ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर रजिस्टर्ड किसान ही आएं। तय शेड्यूल के बिना किसानों नहीं मिलेगा गेट पास मंडी में एंट्री और गेट पास के लिए वाहन पर नंबर प्लेट लगाना जरूरी है। किसान खुद न आ पाए तो ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर नॉमिनी का नाम जोड़ सकता है। तय शेड्यूल से बाहर आने पर किसान को मंडी में एंट्री नहीं मिलेगी और गेट पास भी नहीं बनेगा। यह शेड्यूल खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को भी भेजा गया है, ताकि सरपंचों के जरिए सभी किसानों तक जानकारी पहुंचाई जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *