Headlines

बिना नंबर की थार ने बाइक में मारी टक्कर:100 मीटर तक घसीटा, राहगीरों ने पीछाकर दो युवकों को पकड़ा, युवती समेत तीन फरार




लखनऊ के नाका क्षेत्र में डीएवी कॉलेज फ्लाईओवर पर मंगलवार रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार बिना नंबर की थार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक थार के अगले हिस्से में फंस गई और करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पीछाकर थार सवार दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक युवती समेत तीन लोग मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक थार में चार युवक और एक युवती सवार थे। तेज रफ्तार वाहन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि उसकी बाइक थार में फंस गई। कुछ दूरी तक बाइक घसीटने के बाद अचानक थार बंद हो गई। इसी दौरान आसपास के लोगों ने दौड़ाकर वाहन सवारों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। नाका थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि हादसे में घायल युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। युवक के पास मिले सामान और बाइक नंबर के आधार पर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक सामान्य कराया गया। मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *