Headlines

बिलासपुर में मवेशी को बचाने के दौरान फिसली बाइक:रक्षाबंधन पर पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहा था युवक;पिकअप की चपेट में आने से मौत




बिलासपुर में रक्षाबंधन से पहले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार युवक अपनी पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पर बैठे मवेशियों को देखकर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गया। तभी पीछे से आ रही पिकअप ने उसे चपेट में ले लिया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक दर्री निवासी दिलहरण कैवर्त (24) गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे बाइक से अपनी ससुराल गया था। बताया जा रहा है कि वह रक्षाबंधन पर्व पर अपनी पत्नी को मायके छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मुर्रा भट्ठा रोड के पास सड़क पर बैठे मवेशियों को देखकर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक से गिरने के बाद पीछे से आ रही पिकअप ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में दिलहरण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बीच सड़क पर बैठे मवेशियों को देखकर लगाया ब्रेक बताया जा रहा है कि युवक की बाइक तेज रफ्तार में थी। मुर्रा भट्ठा के पास बीच सड़क पर मवेशियों को बैठा देखकर वह घबरा गया। मवेशियों को बचाने के लिए उसने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लोगों की भीड़ ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक खून से लथपथ हालत में सड़क पर बेहोश पड़ा था। उसकी गंभीर हालत देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सिम्स में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *