Headlines

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने मंत्री विपुल गोयल को बांधी राखी:कांग्रेस पर साधा निशाना,बोले- सदन में काले कपड़े पहनकर फोटो खिंचवाना सही नहींं




फरीदाबाद में रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने राजकीय स्कूल और कॉलेज की छात्राओं से राखी बंधवाई। छात्राओं ने मंत्री की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं और अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विपुल गोयल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे मुद्दाविहीन विपक्ष बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग काले कपड़े पहनकर जरूर आए, लेकिन जनता के हित से जुड़ा कोई मुद्दा लेकर नहीं आए। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल काले कपड़े पहनकर फोटो खिंचवाना और सदन में बदतमीजी करना उचित नहीं है। छात्राओं को दिए उपहार रक्षाबंधन के मौके पर मंत्री विपुल गोयल की ओर से छात्राओं को उपहार भी भेंट किए गए। उन्होंने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में भी उत्साह देखने को मिला। छात्राओं ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व है, ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें परिवार जैसा अपनापन महसूस होता है। विधानसभा क्षेत्र के लोग भी पहुंचे मंत्री विपुल गोयल को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देने के लिए उनके विधानसभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग सागर सिनेमा कार्यालय पहुंचे। लोगों ने मंत्री को राखी के पर्व की बधाई दी और उनके साथ मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। बोले- बहनों का सम्मान जरूरी कार्यक्रम के दौरान विपुल गोयल ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है। बहनों की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों को लेकर समाज को हमेशा जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों और छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। उत्साह के साथ मनाया पर्व कार्यक्रम में रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल रहा। छात्राओं ने राखी बांधने के बाद मंत्री के साथ फोटो भी खिंचवाई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *