Headlines

बिलासपुर में स्टांप टिकट की किल्लत…नकल शाखा का काम ठप:जाति प्रमाण-पत्र के लिए मिसल-पुराने रिकॉर्ड की नकल नहीं मिल रही, छात्र-ग्रामीण हो रहे परेशान




बिलासपुर के कलेक्ट्रेट में स्टांप टिकट की किल्लत से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नकल शाखा में पिछले करीब 25 दिनों से स्टांप टिकट उपलब्ध नहीं होने के कारण काम प्रभावित है। खिड़की पर स्टांप टिकट नहीं होने का नोटिस चस्पा है। इसके चलते जाति प्रमाण पत्र समेत जरूरी दस्तावेजों की नकल निकलवाने पहुंचे छात्र, ग्रामीण और अन्य लोग मायूस होकर लौट रहे हैं। स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पुराने मिसल रिकॉर्ड, वंशावली और भू-अभिलेख की नकल जरूरी होती है। लेकिन 7 सितंबर से स्टांप टिकट उपलब्ध नहीं होने के कारण नकल शाखा में लोगों को नकल नहीं मिल पा रही है। इसका सीधा असर छात्रों, नौकरी और अन्य जरूरी सरकारी कामों पर पड़ रहा है। कलेक्ट्रेट में ही टिकट नहीं, लोग लगा रहे चक्कर लोगों का कहना है कि, जिले के सबसे बड़े प्रशासनिक परिसर कलेक्ट्रेट में ही करीब 25 दिनों से स्टांप टिकट नहीं मिलना गंभीर अव्यवस्था है। दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को बार-बार कलेक्ट्रेट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अब 4 लाख टिकट पहुंचने का दावा हालांकि, अब प्रशासन की ओर से राहत का दावा किया जा रहा है। जिला कोषालय के मुताबिक 4 लाख स्टांप टिकट बिलासपुर पहुंच चुके हैं। बंडलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवा से नकल शाखा और तहसीलों में स्टांप टिकट का वितरण शुरू करने की बात कही गई है। अब देखना होगा कि टिकट मिलने के बाद लोगों को कितनी जल्दी राहत मिलती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *