Headlines

बीएससी कृषि प्रवेश, 9 सितंबर को जारी होगी मेरिट लिस्ट:396 सीटों पर होगा फैसला,अब तक 1,951 सीटों में से 1,555 सीटों पर प्रवेश पूरा




इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी (ऑनर्स) कृषि में प्रवेश के लिए पीएटी और कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर चल रही काउंसिलिंग के बाद अब 9 सितंबर को मेरिट लिस्ट जारी होगी। विश्वविद्यालय की ओर से दो दिन की ऑफलाइन दस्तावेज जांच के बाद पात्र अभ्यर्थियों की प्रावीण्य सूची दोपहर 3 बजे जारी की जाएगी। इस काउंसिलिंग के जरिए बीएससी (ऑनर्स) कृषि की बची हुई 396 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इन सीटों के लिए पीएटी और कक्षा 12वीं के आधार पर कुल 577 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इससे पहले विश्वविद्यालय में कुल 1,951 सीटों में से 1,555 सीटों पर प्रवेश पूरा हो चुका है। अब सीट अलॉटमेंट की बारी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को उनकी पात्रता और उपलब्ध सीटों के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी। इसके बाद निर्धारित तारीख पर कृषि महाविद्यालय, रायपुर में पहुंचकर सीट की पुष्टि और प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। पीएटी उत्तीर्ण पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए 10 सितंबर, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी और कक्षा 12वीं के आधार पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 11 सितंबर, जबकि अन्य राज्यों के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 12 सितंबर को सीट आवंटन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया होगी। अभ्यर्थियों को सीट आवंटन के समय अपने सभी जरूरी मूल दस्तावेज साथ लेकर उपस्थित होना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तारीख और समय पर उपस्थित होकर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। 1,951 में से 396 सीटें खाली बीएससी (ऑनर्स) कृषि में इस सत्र में कुल 1,951 सीटें हैं। इनमें से 1,555 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 396 सीटों को पीएटी और 12वीं के अंकों के आधार पर भरा जा रहा है। इस चरण में आवेदन करने वाले 577 अभ्यर्थियों के बीच इन सीटों के लिए मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *