Headlines

बीजापुर के जंगल में हथियार और विस्फोटक बरामद:माओवादियों ने छिपाकर रखा था सामान, बड़ेआलवाड़ा से कट्टा, 108 जिंदा कारतूस और जिलेटिन बरामद




बीजापुर के बड़ेआलवाड़ा के जंगल-पहाड़ी इलाके से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह सामग्री माओवादियों ने छिपाकर रखी थी। इस कार्रवाई को फरसेगढ़ थाना, डीआरजी बीजापुर और बीडीएस टीम ने मिलकर अंजाम दिया। यह मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस को 15 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद बीजापुर के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संयुक्त टीम ने बड़ेआलवाड़ा के आसपास जंगल और पहाड़ी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध जगह पर छिपाकर रखी गई हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली। मौके पर मौजूद बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) टीम ने सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए और डिमाइनिंग की कार्रवाई के बाद बरामद सामान को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। ये हथियार और सामान मिले पुलिस ने बताया कि बरामद सामान में 315 बोर का एक देशी कट्टा, 315 बोर के 49 जिंदा कारतूस, 303 रायफल के 25 जिंदा कारतूस और 12 बोर के 34 जिंदा कारतूस शामिल हैं। इसके साथ ही 303 रायफल का बट प्लेट, बोल्ट, खाली मैगजीन और दूसरे पार्ट्स भी मिले हैं। तलाशी के दौरान करीब 8 किलोग्राम जिलेटिन, चार्जर के साथ छह वॉकी-टॉकी सेट, एक मेन पेक सेट, अलग-अलग तरह के इलेक्ट्रॉनिक और कॉपर वायर, डेटोनेटर वायर, क्लच वायर, बैटरी, सेल, स्विच, सॉकेट और दूसरे उपकरण व औजार भी मिले हैं। पुलिस ने बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *