Headlines

बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष ने जेन-जी के साथ देखी मूवी-शेरशाह:कारगिल दिवस पर आयोजन; जेन-जी विद मोदी-जी के लगे नारे




पेपरलीक को लेकर जंतर-मंतर पर जेन-जी के प्रदर्शन के बाद अब बीजेपी इन्हें साधने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कारगिल दिवस के मौके पर रविवार को बीजेपी युवा मोर्चा ने परम वीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित बहुचर्चित राष्ट्रभक्ति फिल्म ‘शेरशाह’ के सामूहिक प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने जेन-जी के साथ यह फिल्म देखी। फिल्म के प्रदर्शन से पहले शहीद विक्रम बत्रा के चित्र पर पुष्पांजलि और मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर ‘जेन-जी विद मोदी-जी’ के नारे भी लगे। फिल्म के दौरान युवाओं ने देशभक्ति गानों पर डांस भी किया। वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इसके साथ ही जेन-जी विद मोदी-जी के भी नारे लगाए गए। मोदी सरकार युवाओं के साथ बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा- केंद्र सरकार लगातार युवाओं के हित में काम कर रही हैं। पेपरलीक को लेकर सरकार ने जेन-जी की भावनाओं का सम्मान किया है और पेपरलीक रोकने की दिशा में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार सोमवार को सदन में पेपरलीक पर ओर अधिक सख्त कानून बनाने के लिए बिल पेश करने वाली हैं। हमारी कोशिश है कि आज का जेन-जी रियल हीरो के बारे में जाने। ऐसे महापुरुषों की उसे जानकारी हो, जिन्होंने अपना सबकुछ देश पर कुर्बान कर दिया हो। कारगिल दिवस पर हमने इसी तरह के एक रियल हीरो परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर बनी फिल्म शेरशाह जेन-जी के साथ देखी। इससे उन्हें इस रियल हीरों की जानकारी हो और वह भी अपने जीवन में उनके आदर्शों को अपना सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *