![]()
भागलपुर में रिटायर्ड रेलकर्मी से बदमाशों ने हथियार के बल पर 50 हजार रुपए लूट लिए। बुजुर्ग बैंक से रुपए निकालकर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। पीड़ित की पहचान तिलकामांझी थाना क्षेत्र के लालबाग निवासी कैलाश बिहारी ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कैलाश बिहारी ठाकुर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 50 हजार रुपए निकालने के बाद बैंक से बाहर निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए एक अपराधी ने उनका पीछा किया। बैंक से बाहर निकलने के बाद सीढ़ियों के पास अपराधी ने पीछे से हथियार सटा दिया और जेब में रखे रुपए देने को कहा। बुजुर्ग ने डर के कारण रुपए अपराधी को सौंप दिए। घटना जोगसर थाना क्षेत्र के बड़ी पोस्ट ऑफिस के पास की है। घटनास्थल के पास सीसीटीवी नहीं पीड़ित के रिश्तेदार शिव कुमार झा ने बताया कि कैलाश बिहारी ठाकुर उम्रदराज हैं। बैंक से रुपए लेकर नीचे उतरने के दौरान हेलमेट पहने एक व्यक्ति उनके पीछे आया। सीढ़ियों के पास पहुंचने पर उसने पीछे से कुछ सटाया। बुजुर्ग को लगा कि उनके पीछे रिवॉल्वर सटाया गया है। इसके बाद अपराधी ने जेब में रखे रुपए देने को कहा। डर के कारण उन्होंने 50 हजार रुपए निकालकर दे दिए। घटना के बाद वह काफी घबरा गए और थरथराने लगे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के कारण अपराधियों की पहचान में परेशानी हो सकती है।
आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं बैंक की शाखा प्रबंधक स्वीटी कुमारी ने बताया कि घटना बैंक परिसर के बाहर हुई है। घटना बैंक के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। शाखा प्रबंधक के मुताबिक, ग्राहक ने बैंक से रुपए निकालने के बाद बाहर स्नैचिंग होने की जानकारी दी थी। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा घटनास्थल से आने-जाने वाले रास्तों पर लगे कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।
Source link
बुजुर्ग रिटायर्ड रेल कर्मी से हथियार के बल पर लूट:50 हजार रुपए ले गए बदमाश, बैंक से निकासी कर घर लौट रहे थे पीड़ित
