![]()
बुरहानपुर इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में शुक्रवार शाम सफाई मित्र सम्मान समारोह हुआ। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत करीब 750 सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का मंच प्रोटोकॉल बदला गया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक अर्चना चिटनीस, महापौर माधुरी अतुल पटेल और अन्य जनप्रतिनिधि मंच से उतरकर सफाई मित्रों के बीच पहुंचे। उन्होंने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। सभी सफाई मित्रों को स्टील की पानी की बॉटल भी भेंट की गई। सफाई मित्रों की भूमिका को बताया अहम सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को जनभागीदारी का अभियान बनाया है। इसमें सफाई मित्रों की भूमिका सबसे अहम है। विधायक अर्चना चिटनीस ने सफाई मित्रों को शहर की स्वच्छता व्यवस्था की मजबूत कड़ी बताया। महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि सफाई मित्र गर्मी, बारिश और सर्दी में लगातार काम कर शहर को साफ रखते हैं। वे शहर के स्वच्छता प्रहरी हैं। कार्यक्रम में जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
Source link
बुरहानपुर में 750 सफाई मित्रों का सम्मान:जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, मंच का बदला प्रोटोकॉल
