Headlines

बुलंदशहर में ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला को रौंदा,मौत:आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा; बेटी की दवा लेने जा रही थी मृतका




बुलंदशहर में गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला को रौंद दिया, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक महिला की पहचान निशा के तौर पर हुई है। निशा अपने देवर के साथ बेटी को दवाई दिलाने खुर्जा जा रही थी। हादसे सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने महिला के शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। यह हादसा खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के भटवारा गांव में हुआ है। देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम बेटी की दवा लेने जा रही थी मृतका मृतका की पहचान मूर्तजाबाद भटवारा निवासी निशा के रूप में हुई है। बताया गया कि निशा अपने देवर और डेढ़ साल की बेटी अलिवा के साथ बाइक से बेटी को दवाई दिलाने खुर्जा जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही निशा सड़क पर गिर गईं और गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पति नोएडा में करते हैं मजदूरी, दो बच्चों को छोड़ गईं निशा निशा के पति सलमान नोएडा की एक निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं। निशा की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। वह अपने पीछे चार वर्षीय बेटे फैजान और डेढ़ साल की बेटी अलिवा को छोड़ गई हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से परिवार में गम का माहौल है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे और हादसे पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए सीओ खुर्जा शोभित कुमार भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद प्रशासन और परिजनों के बाद सुलह होने के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि भटवारा में ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों से शिकायत लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे और न्याय की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *