Headlines

मंडी में 102 पेटी बीयर बरामद:नाकाबंदी दौरान जीप पकड़ी; मनाली में करने थी सप्लाई; पुलिस ने चालक किया अरेस्ट




मंडी जिले के पुलिस थाना धनोटू के अंतर्गत फोरलेन फ्लाईओवर धनोटू के समीप नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक जीप को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान जीप से बीयर की 102 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने बीयर की खेप को कब्जे में लेकर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धनोटू के एसएचओ मनोज कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने नंगल से मनाली की ओर जा रही जीप को फोरलेन फ्लाईओवर के पास रोका। तलाशी लेने पर जीप में बड़ी मात्रा में बीयर की पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने खेप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया। चालक की पहचान मनीष पुत्र पवन निवासी गांव एवं डाकघर मौजूवाल, नंगल, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया केस दर्ज एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जीप से 102 पेटी बीयर बरामद हुई हैं और इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बीयर की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *