Headlines

बेगूसराय में NH-31 पर चलती बाइक में लगी आग:धू-धू कर जली गाड़ी; बाल-बाल बची पति-पत्नी और बच्चे की जान




बेगूसराय में NH-31 पर सोमवार रात अचानक चलती बाइक में आग लग गई। चंद मिनटों में आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। पति, पत्नी और बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र की है। धुआं निकलते ही तुरंत नीचे उतरे परिजन जानकारी के अनुसार मनियप्पा गांव निवासी विजय कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से खरीदारी करने बेगूसराय बाजार आए थे। जब वह अपने परिवार के साथ वापस घर लौट रहे थे, तभी ट्रैफिक चौक स्थित फल मंडी के समीप बाइक के इंजन के पास से अचानक तेज धुआं निकलता दिखाई दिया। धुआं देखते ही विजय ने तुरंत गाड़ी रोकी। पत्नी और बच्चों को सुरक्षित दूरी पर ले गए। वे आग या खराबी की वजह देखने ही वाले थे कि अचानक बाइक से लपटें उठने लगी। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी। सड़क के बीचों-बीच जलती बाइक को देख वाहनों की आवाजाही थम गई। स्थानीय लोगों ने पाया आग पर काबू मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद स्थानीय दुकानदार और राहगीर मदद के लिए आगे आए। लोगों ने पानी लाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। फिलहाल बाइक में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि इंजन में शॉर्ट सर्किट या फ्यूल लीक के कारण यह हादसा हुआ होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *