Headlines

29 जुलाई से बरेली में बिग बॉयज लीग:60 दिन तक फ्लडलाइट में होंगे मुकाबले, 8 टीमें लेंगी हिस्सा




बरेली शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए 29 जुलाई से बड़ा क्रिकेट महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। जी.पी. क्रिकेट अकादमी की ओर से “बिग बॉयज लीग” का आयोजन किया जाएगा। यह टूर्नामेंट लगातार 60 दिनों तक चलेगा। हर दिन एक मुकाबला खेला जाएगा। सभी मैच दोहरा रोड स्थित निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब (जी.पी. क्रिकेट अकादमी) में फ्लडलाइट की रोशनी में होंगे। 8 टीमें दिखाएंगी दम
टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें गज ग्रीन चैलेंजर्स, ए.एस. डायमंड्स, हैप्टिंग बरेली क्रिकेट क्लब (एचबीसीसी), राइजिंग टाइटंस बरेली, सृजनी सुपरकिंग्स, पावर स्ट्राइकर्स, जे.पी. राइजिंग स्टार और एस.एम.सी. ग्लोबल फाइटर्स शामिल हैं। आयोजकों का कहना है कि सभी टीमों में स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। हर टीम खेलेगी 14 मैच
लीग में प्रत्येक टीम 14 मुकाबले खेलेगी। इनमें 12 मैच पूरी तरह नाइट होंगे, जबकि 2 मुकाबले डे-नाइट प्रारूप में खेले जाएंगे। फ्लडलाइट में होने वाले मैच दर्शकों के लिए अलग रोमांच लेकर आएंगे। क्रिक हीरोज ऐप पर होगा लाइव प्रसारण
टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण क्रिक हीरोज ऐप पर किया जाएगा। इससे बरेली के साथ देश-विदेश में मौजूद क्रिकेट प्रेमी भी मैचों का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। कई संस्थानों का मिला सहयोग
बिग बॉयज लीग को गज ग्रीन विलास, श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एस.एम.सी. ग्लोबल, नूर्टि वर्ल्ड, आरव ज्वैलर्स, ए.एस. डायमंड, आरएस ढाबा, इम्पैक्ट एडवरटाइजिंग, सूर्या बैंक्वेट, सम्राट, वी.आर. एग्रो फूड्स और एस.जे. ज्वैलर्स का सहयोग मिल रहा है। रेडियो सिटी 91.9 एफएम टूर्नामेंट का रेडियो पार्टनर है। स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
जी.पी. क्रिकेट अकादमी के सीए गगन मेहरोत्रा, विशाल मेहरोत्रा, पवन मेहरोत्रा और बॉबी ने बताया कि बिग बॉयज लीग का उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच देना, प्रतिस्पर्धी क्रिकेट को बढ़ावा देना और बरेली की खेल संस्कृति को नई पहचान दिलाना है। उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों से बड़ी संख्या में मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *