![]()
बेगूसराय में गुरुवार देर शाम मात्र 18 इंच(एक हाथ) जमीन के लिए हुई हिंसक झड़प में एक सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान श्याम नंदन साह के पुत्र संजय साह (50) के रूप में की गई है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र में मंझौल पंचायत-4 संगत टोला की है। जानकारी के मुताबिक संजय साह का पड़ोसी महेंद्र चौधरी अपने घर में एसी लगवा रहा था। उसने पहले से 9 इंच का छज्जा दिया था। एसी लगवाने के लिए 18 इंच का छज्जा बनवा रहा था। इसी को लेकर दो दिन से दोनों में विवाद चल रहा था। बुधवार को जब महेंद्र चौधरी काम करवा रहा था तो दोनों तरफ से तीखी बहस भी हुई थी। लेकिन उस समय मामला शांत कर दिया गया। फिर गुरुवार की देर शाम छज्जा बनाने को लेकर दोनों पक्ष में बहस हो गया। मामला गाली-गलौज से मारपीट तक पहुंच गया। रास्ते में तोड़ा दम आरोप है कि महेंद्र चौधरी और उसके परिवार के 10-12 लोगों ने लाठी-डंडा से संजय साह की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद परिजनों उसे लेकर मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां से सदर अस्पताल बेगूसराय लाया गया। लेकिन स्थिति गंभीर रहने के कारण परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल चले गए। वहां से भी देर रात पटना रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर पटना जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में ही संजय साह की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शुक्रवार सुबह में लाश को लेकर थाना पर आए। जिसके बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाने में हत्या का आवेदन पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच पड़ताल और आगे की कार्रवाई कर रही है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। परिजनों ने महेंद्र चौधरी एवं उसके परिजनों के खिलाफ हत्या का आवेदन दिया है। ‘जबरन छज्जा निकाल रहे थे’ मृतक के पुत्र रवि कुमार ने बताया कि विवाद की मुख्य वजह मकान का छज्जा निकालना था। पड़ोसी का पहले से ही करीब 9 इंच का छज्जा निकला हुआ था। इसके बावजूद पड़ोसी एक हाथ का छज्जा और बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था। पिता जी ने पड़ोसी को रोका कि जबरन इस तरह छज्जा आगे नहीं बढ़ाएं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पक्ष गाली-गलौज और हाथापाई पर उतर आया। पड़ोसी महेंद्र चौधरी और उसके परिवार के 10-12 लोग लाठी-डंडे और हथियार लेकर आ गए और हमारे घर पर हमला दिया।
Source link
बेगूसराय में18 इंच जमीन के लिए पीट-पीटकर हत्या:पड़ोसी ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर घर पर बोला हमला; लाठी-डंडे से जमकर पीटा
