Headlines

बेटी बचाओ तिराहा मार्ग की जांच रिपोर्ट में खुलासा:रिकॉर्ड में गिट्टी की परत, भुगतान हुआ, सड़क खोदी तो परत गायब




हाई कोर्ट के आदेश पर सड़कें खोदी गईं तो कागज (रिकॉर्ड) और जमीन का फर्क खुलकर सामने आ गया। बेटी बचाओ मार्ग पर सड़क की मजबूत नींव बनाने वाली गिट्टी की परत अनुमान में 1125 घनमीटर थी, लेकिन माप पुस्तिका में 1440.31 घनमीटर दर्ज कर भुगतान किया गया। जांच आयोग ने शुभम शर्मा (बेटी बचाओ तिराहे के सामने)के घर के सामने जांच की तो उस स्थान पर परत मिली ही नहीं। ये वही जगह है, जिसका नाम 17 अगस्त को कोर्ट में सैंपलिंग के लिए सामने आया था। इसके बाद निगम ने वहां खुदाई कर डामर की परत काफी हद तक हटा दी और मिट्टी डालकर हिस्सा समतल कर दिया। 2 दिन बाद आयोग ने वहीं खुदाई की तो नीचे भवन निर्माण का मलबा निकला था। जानिए… 7 स्थान जहां सैंपल लिए, वहां ये मिला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *